शमिता शेट्टी (अभिनेत्री) जीवन परिचय, जन्म तारीख, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
शमिता शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। वह मोहब्बतें, मेरे यार की शादी है, और ज़हर जैसी फिल्मों में दिखाई देने के लिए जानी जाती हैं।
विकी/बायो (wiki/bio)
नाम:- | शमिता शेट्टी |
पूरा नाम:- | शमिता सुरेंद्र शेट्टी |
व्यवसाय:- | अभिनेत्री, इंटीरियर डिजाइनर |
व्यक्तिगत जानकारी (Personal information)
जन्म दिनांक:- | 2 फरवरी 1979 |
उम्र:- | 43 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान:- | मैंगलोर, कर्नाटक |
राशि:- | कुंभ राशि |
गृहनगर:- | मुंबई, महाराष्ट्र |
नागरिकता/राष्ट्रीयता:- | भारतीय |
धर्म:- | हिन्दू धर्म |
करियर (Career)
फिल्म डेब्यू (हिंदी):- | मोहब्बतें (2000) |
फिल्म डेब्यू (तमिल):- | राज्जीयम (2002) |
फिल्म डेब्यू (तेलुगु):- | पिलिस्ते पालुकुठा (2003) |
टेलीविज़न:- | बिग बॉस 3 (2009) |
वेब सीरीज:- | यो के हुआ ब्रो (2017) |
शारीरिक जानकारी (Physical Stats)
आंखों का रंग:- | काला |
बालों का रंग:- | गहरा भूरा |
लम्बाई(लगभग):- | 168 सेंटीमीटर |
1.68 मीटर | |
5 फीट 6 इंच | |
वज़न(लगभग):- | 54 किलोग्राम |

शिक्षा और योग्यता (Education & qualification)
स्कूल:- | सेंट एंथोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई |
कॉलेज:- | सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई SNDT महिला विश्वविद्यालय, मुंबई इंचबाल्ड स्कूल ऑफ डिजाइन, लंदन सेंट्रल सेंट मार्टिन्स, लंदन |
योग्यता:- | कॉमर्स में ग्रेजुएशन SNDT से फैशन डिजाइनिंग इंचबाल्ड स्कूल ऑफ डिजाइन और सेंट्रल सेंट मार्टिन्स, लंदन से इंटीरियर डिजाइन और डेकोरेशन कोर्स |
परिवार (Family)
पिता का नाम:- | सुरेंद्र शेट्टी |
माता का नाम:- | सुनंदा शेट्टी![]() |
भाई का नाम:- | ज्ञात नहीं |
बहन का नाम:- | शिल्पा शेट्टी (भारतीय अभिनेत्री)![]() |
प्रेम सम्बंध, वैवाहिक स्थिति, बच्चे (Affair, Marital status, children)
वैवाहिक स्थिति:- | अविवाहित |
अफेयर/प्रेमी:- | कार दुर्घटना में पहले प्रेमी की मौत राकेश बापट (2021-2022) |
पति:- | N/A |
पसंदीदा चीज़े (Favourite things)
फास्ट फूड:- | फ्रेंच फ्राइज |
डिजर्ट:- | डार्क चॉकलेट पेस्ट्री |
सब्जी:- | ब्रोकली |
सोशल मीडिया (Social Media)
Instagram:- | @shamitashetty_official |
Facebook:- | @TheShamitaShetty |
Twitter:- | N/A |
Wikipedia:- | Shamita Shetty |

शमिता शेट्टी से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Shamita Shetty)
- उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक इंटर्न के रूप में अपना करियर शुरू किया था, जिन्होंने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया था।
- उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से की थी, जिसमे उन्होंने इशिका धनराजगीर की भूमिका निभाई थी।
- उन्हें अपनी पहली फिल्म मोहब्बतें में इशिका की भूमिका के लिए आईफा अवार्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड मिला था।
- 2002 में उन्होंने फिल्म राज्जीयम के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।
- उसी वर्ष वह बॉलीवुड फिल्म मेरे यार की शादी है के आइटम नंबर “शरारा शरारा” में दिखाई देने पर काफी लोकप्रियता मिली थी।
- वह 2003 में तेलुगु फिल्म पिलिस्ते पालुकुठा में दिखाई दी थी, जिसमे उन्होंने शांति की भूमिका निभाई थी।
- 2005 में उन्होंने बॉलीवुड मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ज़हर: ए लव स्टोरी में सोनिया मेहरा की भूमिका निभाई थी।
- अभिनय से नौ साल के लंबे ब्रेक के बाद 2017 में उन्होंने MX प्लेयर की वेब सीरीज यो के हुआ ब्रो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने सुमन राव की भूमिका निभाई थी।
- 2020 में वह ZEE5 ओरिजिनल डार्क कॉमेडी सीरीज़ ‘ब्लैक विडो’ में कविता थरूर की भूमिका में दिखाई दी थी।
- उन्होंने अपना टेलीविजन डेब्यू 2009 में किया था, जब वह कलर्स टीवी पर लोकप्रिय भारतीय रियलिटी गेम शो बिग बॉस (सीजन 3) में दिखाई दीं थी।
- उन्होंने दीपक सिंह के साथ कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 8 (2015) में तीसरा स्थान हासिल किया था।
- वह 2019 के टेलीविजन शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ (सीजन 9) में एक प्रतियोगी थीं जिसमें उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था।
- 2021 में वह कलर्स के ‘बिग बॉस 15’ में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं थी।
- उसके पास दो पालतू बिल्लियाँ हैं।
Inside Contents