रुक्मिणी मैत्रा (अभिनेत्री) जीवन परिचय, जन्म तारीख, उम्र, लम्बाई, कैरियर, शिक्षा, परिवार, बॉयफ्रेंड, रोचक तथ्य, जीवनी और अधिक
रुक्मिणी मैत्रा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म सनक में विद्युत जामवाल के साथ किया था।
रुक्मिणी मैत्रा से जुड़े रोचक तथ्य (Intresting Fact About Rukmini Maitra)
रुक्मिणी मैत्रा का जन्म कोलकाता के एक साधारण परिवार में हुआ था।
उन्होंने 13 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
अपने स्कूल के दिनों में, वह एक वकील बनना चाहती थी।
उन्होंने रिलायंस, लेक्मे, वोडाफोन, सनसिल्क, फियामा दी विल्स, बिग बाजार FB, और इमामी जैसे विभिन्न क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है।
उन्हें फेमिना बांग्ला, सानंद मैगजीन, और ब्यूटी मैगजीन जैसी कई मैगजीन्स के कवर पर फीचर्ड किया गया था।
उन्होंने शादी बाय मैरियट और बंगाल फैशन वीक जैसे फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया है।
उन्होंने मसाबा गुप्ता, अनीता डोंगरे, सुनीत वर्मा, देव R निल, और अंजू मोदी जैसे प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनरों के लिए भी रैंप वॉक भी किया है।
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2017 में बंगाली फिल्म चैंप से की, जिसमें उन्होंने जया सान्याल की भूमिका निभाई थी।
उसके बाद वह कॉकपिट, कबीर, किडनैप, और पासवर्ड जैसी कई बंगाली फिल्मों में दिखाई दीं थी।
उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2021 में फिल्म सनक से की थी, जिसमे उन्होंने अंशिका की भूमिका निभाई थी।